सीतामढ़ी, जून 29 -- पिपराही। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए जमीन संबधी मामलों पर विचार विमर्श किया गया।शिविर में आए आठ मामलों में से त्वरित कार्रवाई करते हुए आम सहमति के आधार पर छह मामलों का निष्पादन किया गया।जबकि शिविर में भूमि विवाद संबधी पूर्व के दो मामले में राजस्व कर्मचारी से प्रतिवेदन कि मांग की गई।जबकि दो मामलों में नोटिस के बावजूद दोनो पक्ष अनुपस्थित रहे।शिविर में सीओ तरू लता, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता,थाना प्रबंधक सतीश कुमार, विभागीय कर्मी प्रियरंजन मिश्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.