मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पिपराहा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की देर शाम ओएचई टूट गया। इससे मुजफ्फरपुर-मोतीपुर रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया। इसकी सूचना पर पावर वैगन को मौके पर भेजकर तार को दुरुस्त किया गया। फिर रात साढ़े नौ बजे के बाद परिचालन शुरू हुआ। मालूम हो कि शाम सात बजे ओएचई टूटने की सूचना कंट्रोल को मिली। इसके बाद 15202 बगहा इंटरसिटी को मुजफ्फरपुर में ही रोक दिया गया। इसके अलावा 15555 पाटलिपुत्र बापूधाम मेमू भी आधे घंटे लेट मुजफ्फरपुर से रात साढ़े नौ बजे खुली। डाउन में 19037 अवध एक्सप्रेस रात 11 बजे तक जंक्शन नहीं पहुंची थी। यहां पहुंचने का नियमित समय साढ़े नौ बजे ही है। इससे चंपारण जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्तीपुर रेल मंडल ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.