बगहा, फरवरी 7 -- पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी मुराडीह पंचायत के सुगौली चनकुहवा गांव में श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ एवं राधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन में कुंवारी कन्या एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। करीब 5151 कन्याओं ने कलश उठाया था। गाजे बाजे के साथ महायज्ञ की कलश यात्रा चनकुहवा यज्ञशाला से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा से सुगौली गंडक नदी के पावन तट से जल भरा गया। इस दौरान कलश यात्रा करीब 16 किमी परिक्रमा किया। इस महायज्ञ में अपने सैकड़ो सहयोगियों के साथ वाल्मीकि नगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह भी शामिल हुए और अपनी आस्था एवं विश्वास जताते हुए इस महा यज्ञ में करीब दो किलोमीटर पदय...