बेगुसराय, जनवरी 19 -- बीहट। बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरादेवस में मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये। पिपरादेवस नाई टोला के शंकर ठाकुर की पत्नी कुंदन देवी ने रविवार को बरौनी थाना में भरत तांती, उसके दो पुत्र समेत कुल सात लोगों के विरूद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने तथा सोने की कनबाली छीनकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बरौनी थाना के एसआई मोहन सिंह के द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...