पलामू, फरवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और राहगीरों को डायन-भूत, झाड़-फूंक, जादू-टोना जैसे अंधविश्वासों से होने वाले अपराधों की जानकारी दी। ऐसे मामलों में लागू कानूनी प्रावधानों और दंड के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस ने नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों से नशामुक्त जीवन जीने की अपील की। इसके अलावा वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी कॉल के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। अभियान के क्रम में राहबीर योजना के उद्देश्यों एवं इसके लाभों की जानकारी आम जनता को दी गई। यह जागरूकता कार्यक्रम वि...