गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड की पिपराइच इकाई प्रबंधन ने गन्ना पेराई सत्र 2024-25 के अवसान की तीसरी एवं अंतिम घोषणा कर दी है। चीनी मिल प्रबंधन 9 मार्च तक किसानों से अवशेष गन्ना खरीदेगा। उसके बाद कोई गन्ना नहीं लिया जाएगा। इसके पूर्व मिल बंदी की प्रथम सूचना 01 मार्च, द्वितीय सूचना 4 मार्च को दी गई थी। तीसरी और अंतिम सूचना में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पिपराइच, सरदारनगर, बोदरवार, कप्तानगंज, घुघुली, खड्डा, लक्ष्मीगंज, छितौनी को भी अवगत कराया गया है। ताकि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस बात से अवगत कराएं। यह भी कहा गया है कि सभी समितिया मिलगेट एवं वाह्य क्रय केन्द्रों पर मुक्त गन्ना खरीद चल रही है फिर भी चीनी मिल को आवश्यकता के मुताबिक गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.