सीवान, नवम्बर 1 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पिपरहियां शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले सार्वजनिक अष्ट्याम को लेकर शुक्रवार की सुबह भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यहां हर साल बड़े हीं श्रद्धा एवं भक्ति भाव से ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक अष्ट्याम का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार की सुबह भव्य कलश यात्रा से इसकी शुरुआत हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कलशयात्रा पिपरहियां मठिया से शुरू होकर विमल मोड़, अरूआं मेला होते हुए पुरैनिया पोखरा तक पहुंची। वहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया।कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरकर और वापस यज्ञ स्थल पिपरहियां शिव मंदिर लाया। पूरे रास्ते में ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.