बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव में स्थित सिद्ध पीठ मां काली देवी मंदिर पर पांच दिनों तक अनवरत शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई। समापन दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन अयोध्यादास महाराज के नेतृत्व में किया गया। महायज्ञ कार्यक्रम में नरोत्तमदास महाराज सिंधनकला, परमेश्वरदास महाराज कुरसेजाधाम, यज्ञाचार्य दिनेश द्विवेदी, भागवताचार्य शिवस्वरूप महाराज सहित अनेकों साधु संतों ने सिद्ध पीठ में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रीधाम वृंदावन से की रास मंडली के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का मंचन किया। भंडारा में पिपरहरी गांव सहित क्षेत्र के खप्टिहाकलां, अमलोर, निवाईच, चिल्ला, पपरेंदा, अलोना, सांडी, रेंहुटा आदि गांव के लोग पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...