रांची, जुलाई 13 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के बचरा श्रमिक क्लब में रविवार को स्थानीय संवेदकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जीतेन्द्र कुमार राय एवं संचालन विजय कुमार महतो ने किया। बैठक में संवेदकों ने संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीतियों पर विचार किया। इसी क्रम में आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी जीतेन्द्र राम, महेश प्रसाद, सुरेश महतो और नागेश्वर गंझू मैदान में थे। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में लक्ष्मण कुमार मंडल को नियुक्त किया गया। वोटिंग के बाद नागेश्वर गंझू ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उनकी जीत के साथ सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संगठन का नाम विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ पिपरवार रखा गया। संगठन की नई कार्यकारिणी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.