रांची, अप्रैल 27 -- पिपरवार, संवाददाता। सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा खलारी कोयलांचल क्षेत्र केडी नेहरू क्लब में 4 मई को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जयंती समारोह को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पिपरवार क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, माइनस कॉलोनी, बिशुझापा कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान ब्राह्मण परिवारों से मुलाकात कर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक मंडली सदस्य सतीश कुमार पांडेय, अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी,उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, शंभूनाथ पांडेय, छोटू पांडेय, आशीष कुमार तिवारी, रंजीत मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.