रांची, मार्च 25 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के बेंती मंदिर के पास से पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू को गिरफ्तार कर मंगलवार को चतरा जेल भेज दिया। निरंजन गंझू पिपरवार थाना क्षेत्र के पाहन टोंगरी गांव का निवासी है। पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्र को सूचना मिली कि पिपरवार थाना के विभिन्न कांडों में फरार चल रहा उग्रवादी निरंजन गंझू क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा। सोमवार की देर शाम बेंती मंदिर के पास पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह भागने लगा, परंतु पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़कर पर पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि निरंजन के खिलाफ पिपरवार में चार मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त खलारी थाना क्षेत्र और मैकलुस्कीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.