रांची, जनवरी 9 -- पिपरवार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक के पास कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड पर कोयला लदे हाईवा पर बाइक सवार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की। वारदात में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे की है। घटनास्थल से राहुल सिंह गिरोह के नाम का पर्चा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आम्रपाली परियोजना से कोयला लेकर सीएचपी परियोजना जा रहे हाईवा की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान बाइकसवार दो अपराधी कल्याणपुर चौक के पास पहुंचे और कोयला लदे हाईवा को निशाना बनाकर फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से ट्रक चालक घबरा गया और बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने चालक को धमकी दी कि यदि उसने गाड़ी आगे बढ़ाई तो पीछा कर गोली मार दी जाएगी। यह हाईवा ट्रक जय मां अंबे रोड लाइंस के...