रांची, मई 26 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा की। सुबह पांच बजे से ही सुहागिन महिलाएं अशोक विहार कॉलोनी, बसंत विहार कॉलोनी, बैंक ऑफ इंडिया की बचरा शाखा, 64 कॉलोनी, एलो कॉलोनी सहित कई स्थानों पर स्थित बरगद पेड़ों के नीचे पूजा सामग्री लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने उपवास रखते हुए बरगद के पेड़ की परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधकर पूजन किया। मान्यता के अनुसार इसी दिन देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से तपस्या और भक्ति के बल पर वापस लिए थे। इसी परंपरा को निभाते हुए महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या को यह व्रत करती हैं। पिपरवार क्षेत्र में पुजारी नरेश मिश्रा, विष्णुकांत पाठक, विकास पाठक, बिनोद कुमार व नरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.