रांची, जुलाई 15 -- पिपरवार, संवाददाता। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में जारी वार्षिक मरम्मति कार्यों का मंगलवार को सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस और पिपरवार एरिया के सिविल विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में मुख्यालय से अभय प्रमाणिक (मैनेजर, सिविल क्वालिटी) और आशीष राम, जबकि पिपरवार एरिया से कुंदन कुमार (एसओसी), आभास त्रिपाठी (सिविल इंजीनियर), नागेंद्र राम (ओवरसियर) और विनोद कुमार (इंजीनियर) शामिल थे। टीम ने 172 नंबर कॉलोनी, 64 नंबर कॉलोनी, अशोक विहार, राय कोलियरी, बिशुझापा और 1बीआर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में जाकर मरम्मत की गुणवत्ता का जायजा लिया। कई स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाया गया, वहीं कुछ जगहों पर कमियों के मद्देनज़र संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश दिए गए। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.