कोडरमा, जनवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजय कुमार सोनी ने ओवरलोड बोल्डर लदे एक हाईवा को जब्त किया। डीटीओ विजय कुमार सोनी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पिपचो से गुजर रहे हाईवा की जांच की गई, जिसमें वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक बोल्डर लदा पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.