कोडरमा, जनवरी 21 -- जयनगर। प्रखंड क्षेत्र के पिपचो से आठ श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र उमराह यात्रा के लिए सऊदी अरब के मक्का और मदीना रवाना हुआ। उमराह पर जाने वालों में मकबूल अंसारी, नूरजहां खातून, अब्दुल जब्बार अंसारी, हकीम मियां, आसमा खातून, शहनाज खातून, इस्माइल अंसारी एवं जनबा खातून शामिल हैं। यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर एक सादे लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों व स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को मुबारकबाद दी और उनकी सुरक्षित यात्रा की दुआ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारी सुलेमान ने कहा कि उमराह की यात्रा हर किसी को नसीब नहीं होती। यह सफर इंसान को अपने रब के और करीब लाने, गुनाहों से तौबा करने और आत्मा को पाक करने का बेहतरीन अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...