पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने क्षेत्र में अराजकता फैलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को द्वालीसेरा निवासी ललित भण्डारी सार्वजनिक स्थल पर अशांति फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 (1) (अ) के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...