पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने डीडीहाट पहुंचकर वनराजि जनजाति के गरीब व्यक्तियों को गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किए। वही सचिव के निर्देश पर अधिकार मित्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केमू स्टेशन पिथौरागढ़ में अपना आश्रय अभियान के तहत बेघर, भिखारी, गरीब असहाय लोगों को चिन्हित कर गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किये। अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मू, अधिकार मित्र दीपक जोशी, पुष्कर चलाल, खीमा जेठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...