पिथौरागढ़, मार्च 8 -- नानकमत्ता से स्मैक लाकर युवाओं को बेचने वाले एक अभियुक्त को पुलिस व एसओजी टीम ने 21.31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य स्मैक के तस्करों के बारे में पूछताछ में जुटी है। पुलिस व एसओजी ने नानकमत्ता से स्मैक लाकर नगर में युवाओं को बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। ऐंचोली चौकी के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। ऐंचोली की ओर पैदल आ रहे युवक पंडा निवासी रजत सिंह बिष्ट उर्फ टोरस के कब्जे से चेकिंग के दौरान 21.31 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस ने अभियुक्त की जेब से 7 हजार 10 रुपये भी बरामद किए। अभियुक्त के खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम में कोतवाल ललित मोहन जोशी,एसओजी प्रभारी मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.