पिथौरागढ़, मार्च 11 -- जनपद में होली की धूम मची हुई है। होल्यारों ने गांव के स्थानीय मंदिरों में पहले दिन होली गायन कर अब घर-घर होली गायन की शुरूआत कर दी है। हर तरह फागुनी मस्ती में यहां लोग झूमते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय में पुरानी बाजार में होल्यारों ने जमकर रंग जमाया। नगर के रई क्षेत्र में बड़ाबे के होल्यार पहुंचे व होली गायन किया। गोरंगदेश में मझेड़ा में होली की धूम मची रही। होल्यारों ने पहले भक्ति आधारित होली का गायन कर लोक देवताओं से आशीष लिया। इसके बाद होल्यारों ने राग आधारित कुमाउंनी होली गाई। यहां अब रोज होल्यार घर-घर जाकर होली गायन करेंगे। इस दौरान प्रत्येक घर के आंगन में होल्यार होली गाते हैं व समृद्ध जीवन का आशीष देते हैं। नगर में महिला होल्यारों ने होली गायन कर खूब धूम मचाई। महिलाएं गीत,स्वांग व नृत्य कर होली क...