पिथौरागढ़, मई 3 -- नगर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऐंचोली बेरियर में कोतवाल ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट की ओर से आ रहे एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के रोकने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। बाद में पुलिस कर्मियों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान संबंधित के पास पुलिस को 28.80ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरेश राम भूल निवासी बाड़ीलेख बैतड़ी नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को 12हजार 400 नेपाली मुद्रा व 110 भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.