पिथौरागढ़, फरवरी 20 -- पिथौरागढ़ में सेना की 12 कुमाऊं पूर्व सैनिक रैली का आयोजन करेगी। शुक्रवार को सेना से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 27 मार्च को प्रस्तावित रैली में जिले भर से पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके आश्रित शामिल होंगे। इस दौरान उनकी पेंशन, दस्तावेज, बैंक संबंधी आदि समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही रैली में सेना की ओर से उनके लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मिलिट्री हॉस्पीटल की ओर से लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। सेना ने पूर्व सैनिक, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...