पिथौरागढ़, जनवरी 16 -- पिथौरागढ़। धारचूला से रेफर एक गर्भवती का आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस में प्रसव हुआ। खेला की गर्भवती जानकी देवी को परिजन प्रसव पीड़ा होने पर धारचूला उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ समय बाद अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती को रेफर कर दिया। शुक्रवार को 108 सेवा के जिला प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी महिला को जिला मुख्यालय लेकर आर रहे थे। बंदरलीमा के समीप प्रसव वेदना बढ़ने पर ईएमटी प्रवीन सिंह क्षेत्री और पायलट पुष्कर सिंह ने सड़क किनारे एंबुलेंस रोकी और गर्भवती का प्रसव कराया। बताया कि बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी कनालीछीना में भर्ती किया। दोनों स्वस्थ बताएं जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.