पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली से उप निरीक्षक बबीता के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक मनोज जोशी नशे की हालत में मिला। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...