पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- पिथौरागढ़। सीमांत में सरकारी स्तर पर रेल टिकट बुकिंग की सेवा बंद करने से आमजन में नाराजगी है। शुक्रवार को स्थानीय फरहान अहमद, सुनील वर्मा, पार्षद सुशील खत्री आदि ने कहा कि पूर्व में प्रधान डाकघर में रेल टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध थी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही थी। सबसे अधिक लाभ देश सेवा से जुड़े सेना में तैनात जवानों को मिलता है। जवान आसानी से तत्काल में भी टिकट बुक कर पाते थे, लेकिन वर्तमान में टिकट बुकिंग सेवा बंद कर दी गई है। इससे लोग परेशान हैं। लोग सीएससी सेंटरों में जाकर टिकट बुक कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें करीब सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है। लोगों ने जनहित को देखते हुए शासन-प्रशासनस सरकारी स्तर पर रेल टिकट बुक करने की सुविधा दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.