पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। मैदानी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के बीते दिनों बंद रहने से सीमांत में रसोई गैस संकट गहरा गया है। आपूर्ति कम और मांग अधिक होने से गैस एंजेंसी के लिए उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है। नतीजन घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोग खाली सिलेंडर घर ले जाने को मजबूर हैं। जिला मुख्यालय में सितारगंज से रसोई गैस की सप्लाई होती है। वाहन टनकपुर मार्ग से होते हुए यहां आवाजाही करते हैं, लेकिन बीते करीब 11 दिनों से यह मार्ग पहले सभी वाहनों के लिए वर्तमान में भारी वाहनों के लिए बंद है। इससे रसोई गैस की सप्लाई लड़खड़ा गई है। वर्तमान में रसोई गैस के वाहन हल्द्वानी से यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन रसोई गैस के सीमित वाहन पहुंचने से दिक्कत खड़ी हो गई है। बीते दिन शहर में केवल रसोई गैस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.