पिथौरागढ़, जून 13 -- पिथौरागढ़। नगर में रेड क्रॉस के सदस्य डॉ. तारा सिंह ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विश्व रक्तदान दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को डॉ. सिंह आईटीडीए केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्त का दान सबसे बड़ा दान है। यह दान किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं को रक्त के ओ, ए, बी, एबी ग्रुप के बारे में भी बताया। कहा कि ओ ग्रुप रक्त किसी भी अन्य ग्रुप के रक्त के व्यक्ति को दिया जा सकता है। इसलिए इस ग्रुप को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है। कहा कि यूनिवर्सल रिसीवर ग्रुप एबी को किसी भी ग्रुप का रक्त चढ़ाया जा सकता है। यहां सेंटर हेड जगदीश लोहनी, नीरज चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.