पिथौरागढ़, अप्रैल 26 -- पिथौरागढ़। नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि नगर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे। कहा कि नगर में सनराईज व सनसेट के साथ पंचाचूली व्यू प्वाइंट भी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि कामाख्या में सन राईज व चंडाक में सन सेट प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके साथ ही हिमालय दर्शन को पंचाचूली व्यू प्वाइंट भी विकसित किया जाएगा। शनिवार को उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता की। कहा कि प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से सीमांत जनपद के लोगों के लिए विमान सेवा आसान हुई है। उन्होंने दिल्ली पिथौरागढ़ के बीच यात्री विमान का किराया 7 हजार से घटाकर 5 हजार करने को बड़ी राहत बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.