पिथौरागढ़, फरवरी 19 -- पिथौरागढ़ नगर के पीएमश्री एसडीएस स्कूल में विद्यालयी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता कोमल लोहिया को सम्मानित किया गया। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट, व्यायाम शिक्षक भुवन चंद्र उप्रेती ने काजल व उसके माता-पिता व कोच निखिल महर को शॉल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कोमल से प्रेरणा लेने को कहा। यहां नवीन जोशी, गणेश शर्मा, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष लीला देवी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...