पिथौरागढ़, नवम्बर 13 -- सीमांत में पहली बार गुरुवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग व महोत्सव का आयोजन हुआ। नन्हें बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरण ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी सहित अन्य विषयों पर आकर्षक मॉडल पेश किए। गुरुवार को महोत्सव का शुभारंभ मूनाकोट ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया, जिला समन्वयक डॉ.विकास पंत, जीवन चंद्र जोशी व मूनाकोट खंड शिक्षाधिकारी सोनी माहरा ने दीप जलाकर किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक भीम सिंह कार्की ने कहा कि यह एक दूसरे की नवीनकृत सोच,सृजनात्मकता को जानने का अवसर है। आज के युवा बाल वैज्ञानिक भविष्य में निर्माता बनते हैं, हमें अपने परिवेश की समस्या के समाधान के लिए अभिनव प्रयास करते रहने चाहिए, जिससे मानव कल्याण हो सके। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.