पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- पिथौरागढ़। 36 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व पुलिस दयासागर इंटर कॉलेज भाटकोट पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छात्रा-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने विद्यार्थियों से यात्रा करते समय सीट बेल्ट व हेलमेट पहनने को कहा। साथ ही विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...