पिथौरागढ़, जून 20 -- पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर किया जा रहा पौधरोपण आंदोलन 350 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर के वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधो का रोपण किया गया। गुरुरानी ने कहा कि उन्होंने 3 जुलाई से अब तक 53000 पौधों का रोपण कर लिया है। महासंघ के इस आंदोलन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका हैं। कहा कि राज्य में निगम ही एक ऐसा विभाग है जिसके कर्मचारी 1000 फीट से लेकर 18000 फीट की ऊंचाई तक कार्य करते हैं। वह सरकार के हर निर्णय का अग्रिम पंक्ति में रहकर उसका पालन करते हैं। उन्होंने सरकार से इस एवज में दोनों निगमों के कर्मचारियों को नियमितीकरण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.