पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- पिथौरागढ़। नगर के विण में 15 वर्षीय एक मूकबधिर बालक घूमता हआ मिला है। रविवार को एएचटीयू टीम को एक बालक के घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। 15 वर्षीय मुखबधिर बालक बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिस कारण उसके परिजनों का पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन और एएचटीयू टीम ने सीडब्लूसी के सामने पेश कर बालक को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया है। टीम में प्रभारी एएचटीयू सतीश शर्मा, सुनील कुमार, महेंद्र मेहर, सौरभ मेर शामिल रहे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...