पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू टीम की ओर से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश व पुनर्वास को लेकर अभियान जारी है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने झूलाघाट क्षेत्र में पहुंचकर गुमशुदाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शर्मा ने बॉर्डर मीटिंग कर गुमशुदाओं के प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में पोस्टर व पम्पलेट भी चस्पा किए। टीम में अपर उप निरीक्षक प्रेम छिम्वाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र महर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...