पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। पुराने पदाधिकारियों को निर्विरोध चुनकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्विरोध जितेंद्र वल्दिया को अध्यक्ष,जेपी वर्मा को महामंत्री व त्रिलोचन जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संयुक्त मंत्री,उपाध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत अन्य 19 पदों पर एकल नामांकन हुए। एकल नामांकन होने से अन्य पदों पर भी शिक्षकों का निर्विरोध चुनाव हुआ। नवनियुक्त 21 पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। सोमवार को सदर रामलीला मैदान में प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवेशन के बाद शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.