पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- पिथौरागढ़ पुलिस ने सड़क में गिरा हुआ मोबाइल लौटाकर एक व्यक्ति को राहत पहुंचाई है। पुलिस कार्यालय में तैनात कांस्टेबल मनोज चंदेल को टनकपुर तिराहे के पास एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। कांस्टेबल चंदेल ने मोबाइल स्वामी की ढूंढखोज कर मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी हिमांशु रावत को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...