पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिथौरागढ़-मुनस्यारी के साथ जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश और खलिया, भुजानी, आदि कैलास, मानसरोवर मार्ग में हिमपात हुआ है। कई जगह 18 से 20 इंच तक बर्फबारी हुई है। जिससे खलिया में तापमान माइनस 1 व मुनस्यारी 4 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीमांत जनपद में शनिवार को सुबह से ही अधिकांश जगह जमकर बारिश हुई। इस दौरान रास्तों में भी पानी आने से लोगों को दिक्कत हुई। जनपद के खलिया में 5 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। भुजानी में 4 इंच बर्फ गिरी है। मिलम में 18 इंच व लास्पा 15 इंच बर्फबारी हुई है। बुगडियार में 5 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। मानसरोवर यात्रा मार्ग में कई जगह 20 इंच से अधिक बर्फबारी की खबर है। आदि कैलास मार्ग में भी जमकर हिमपात हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.