पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- पिथौरागढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बीते दिन नोडल प्रधानाचार्य दर्शन सती व अस्कोट आईटीआई के प्रधानाचार्य कविन्द्र सिंह कन्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईटीआई पिथौरागढ़ व जाखपुरान के प्रशिक्षार्थियों ने बीच कैरम, शतरंज, बॉलीबॉल, बैटमिंटन व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान आईटीआई के अनुदेशक,कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...