हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। शादी के आठ साल बाद पहले बच्चे की मां बनने वाली पांच माह की गर्भवती की रविवार की सुबह पित्त की थैली में पथरी की समस्या से जूझते हुए मौत हो गई। गर्भवती कई दिनों से पथरी की वजह से असहानीय दर्द से परेशान थी। कई जगह इलाज कराने के बावजूद सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार की सुबह फिर से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर भागे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना ललपुरा के उजनेड़ी गांव निवासी विनोद वर्मा की शादी आठ साल पूर्व थाना बिवांर के सायर गांव की रहने वाली रजनी से हुई थी। शादी के बाद से दंपति बच्चों की खुशी से महरूम थे। आठ साल बाद रजनी मां बनने वाली थी। वर्तमान समय में पांच माह के गर्भ से थी। पति विनोद ने बताया कि कुछ समय पूर्व पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पित्त की थै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.