गया, सितम्बर 6 -- पितृपक्ष समागम को लेकर गया जी में जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सुख-सुविधा का विशेष ख्याल रखा है। गांधी मैदान में 25 सौ क्षमता वाली भव्य टेंट सिटी तैयार की गई है। यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को रहने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी। टेंट सिटी में तीर्थयात्रियों के लिए बिस्तर, साफ कमरे, शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था की गई है। बिजली और पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा पर भी प्रशासन ने विशेष फोकस किया है। मनोरंजन और जानकारी के लिए टेंट सिटी में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इन पर धार्मिक कार्यक्रम, पिंडदान से जुड़े महत्व और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी। इससे वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक दोनों रूप से जीवंत रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस बार आने वाले तीर्थयात्रियों को फर्स्ट क्लास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.