चतरा, जनवरी 22 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। पितीज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दंतार बनाम मलकपुर के बीच टूर्नामेंट का मैच खेला गया। जिसमें दंतार ने मलकपुर को हराकर विजेता बना। इस मौके पर टूर्नामेंट के संयोजक सह पंचायत समिति सदस्य व सांसद प्रतिनिधि श्रीमती रूबी देवी ने विजयी टीम को कप भेंटकर पुरस्कृत करते हुए खिलाड़ियों का हौशला बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पितीज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अर्जुन दास , सचिव योगेंद्र रविदास, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सह उपाध्यक्ष आदित्य दांगी, कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार समेत तमाम सदस्यों का नाम शामिल है। कमेटी की ओर से प्रथम पुरस्कार में 25 हज़ार एक बड़ा कप व दृतीय पुरस्कार में 11 हज़ार व छोटा कप विजेता टीम को भेंट किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.