औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- दाउदनगर थाना की पुलिस ने अपने पिता से मारपीट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पिलछी निवासी विवेक कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राजनंदन सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उनका पुत्र विवेक कुमार पैसे की मांग करने लगा। इंकार करने पर उसने गला पकड़कर जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा। उनका पुत्र शराब के नशे में हमेशा रहता है और मारपीट करता है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.