कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा के कुबरी घाट पर बुधवार की सुबह बीमारी से तंग फतेहपुर निवासी एक युवक ने गंगा में कूद गया। इससे पहले उसने अपने पिता को फोन किया और कहा कि कुबरी गंगा घाट आकर लाश ले जाइए। शाम तक गंगा में युवक की खोजबीन की जाती रही। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शक्तिपीठ कड़ा धाम के कुबरी घाट पर पीपे का पुल बना हुआ है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक इसी पुल पर बैठा था। अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। यह देख आसपास रहे लोग दंग रह गए। सूचना के बाद पहुंचे कड़ा धाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने युवक की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखारों को लगाया। इसी बीच फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के बैरागी गांव निवासी विनोद कुमार घाट पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गंगा में छलांग लगाने वाला युवक उनका 32 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.