गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के इटावा से पिता से लड़कर घर से निकली एक युवती के साथ ट्रक चालक ने दुष्कर्म किया। गुरुग्राम पुलिस में इस सिलसिले में शिकायत पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी की रात को उसके पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। नाराज होकर वह घर से निकल गई। हाईवे पर उसे एक ट्रक आता दिखा। ट्रक को इशारा देकर रोका तो उसमें मनोज और लक्ष्मण नामक के युवक बैठे थे। वह ट्रक में बैठ गई। रात को उसे नींद आ गई। मनोज उसे शनिवार सुबह अपने घर पर ले गया। रात को उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटने की धमकी दी। बाद में उसने रात को घर से बाहर निकाल दिया। वह रेलवे पटरी के साथ चलते-चलते गांव खलीलपुर पहुंच गई। यहां उसे एक ट्रक चालक मिला। इसे उस...