अयोध्या, जुलाई 4 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के पिता स्वर्गीय महेन्द्र देव पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर जीवन में पिता का महत्व विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सदर तहसील के दुर्गापुर रमपुरवा स्थित पंचायत भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमत निवास पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण ने कहा कि पिता संतान के लिए सिर्फ संरक्षक नहीं, बल्कि जीवन के पहले गुरु होते हैं। उनके संस्कार अगली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। महंत राजकुमार दास, ने कहा कि परिवार की मजबूती का आधार पिता होते हैं। उनका जीवन संघर्ष और त्याग की मिसाल होता है। संघ के महानगर संचालक डा विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि परिवार की नींव पिता की निःस्वार्थ मेहनत पर टिकी होती है। आज की पीढ़ी को चाहिए कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.