कार्यालय संवाददाता, मार्च 4 -- बिहार में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने यहां बीच सड़क एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में एनएच 107 पर बुधमा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवती की हत्या कर दी। युवती पिता के साथ बाइक से जा रही थी। मुरलीगंज के रहिका टोला वार्ड तीन निवासी मनोज कुमार झा अपनी पुत्री हिना कुमारी (27 वर्ष) के साथ बाइक से मुरलीगंज से मधेपुरा जा रहे थे। दिन के साढ़े 11 बजे बुधमा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से हिना को गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही हिना चीखते हुए बाइक से नीचे गिर पड़ी। बाइक भी असंतुलित होकर गिर गई और मनोज झा भी जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.