सीतापुर, जनवरी 31 -- रेउसा, संवाददाता। थानगांव इलाके में रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर गुरुवार को रोलर की टक्कर से मृत हुए पिता-पुत्र के शव शुक्रवार को रेउसा चौराहे पर रखकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। परिजन रोलर चालक की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी को मुआवजा देने की मांग की। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची एसडीएम व सीओ ने परिजनों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन माने और प्रदर्शन खत्म कर शव गांव ले गए। हादसे में मृतक युवक की पत्नी व एक बेटा भी घायल हुआ था। जिनका इलाज चल रहा है। थानगांव इलाके के महेशपुर निवासी लवकुश (25) पत्नी बीनू (23) और दो पुत्रों पांच वर्षीय संगम व दो वर्षीय पीयूष के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। सोहलिया गांव के सामने रोलर ने बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में लवकुश व उसके पांच वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.