फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव देहा माफी पुंथर निवासी भंवरपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की 26 दिसंबर की सुबह खेत में गेहूं की फसल बोने गया था। गांव निवासी नबाब, बहोरन, फकीरें, रीपन आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...