गोरखपुर, फरवरी 13 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के हक्काबाद निवासी विशाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में पिता-पुत्र समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विशाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बाघागाड़ा क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11:40 बजे गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद अमित गुप्ता ने फोन कर घर के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि अमित का भाई अनील गुप्ता चारपहिया वाहन और बाइक से अन्य आरोपियों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और सभी लोग घर में घुस आए। आरोपी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में माता कलावती, बहन उर्मिला, पिता रामजतन, भाई अजय और स्वयं वह घायल हो गए। आरोप है कि घर के बाहर खड़ी चारपहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.