गोरखपुर, जनवरी 3 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल चवंरी केवटान टोला निवासी अजय सिंह उर्फ बबलू की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। पीड़ित अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के मोहन निषाद, विष्णु निषाद, बैजनाथ निषाद पुत्रगण रामसमुझ तथा रामसमुझ निषाद पुत्र स्वर्गीय मोलई निषाद अपने साथ पांच से सात अज्ञात लोगों को लेकर उसके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि सभी ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी, डंडा, रॉड, असलहा व धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.